भारत को विश्वगुरू बनाने में ब्राह्मण हों एक जुट

 शुक्लागंज । भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए ब्राह्मणों को एकजुट होना पड़ेगा। क्योंकि समाज को संस्कारवान बनाना उनका ही दायित्व है। यह बात ब्राह्मण उत्थान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अशोक पांडेय ने शुक्लागंज स्थित सूर्या गैलेक्सी में आयोजित बैसवाड़ा उत्थान समिति की बैठक में कही। समिति के सदस्यों को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आज पूरे विश्व में भारत का परचम लहरा रहा है। उसके पीछे मुख्य कारण भारतवासियों में शास्त्रों के अनुरूप संस्कारित होना है। देश की प्रशासनिक सेवाओं से लेकर संसार के बड़े वैज्ञानिक केन्द्र इसरो व नासा में भी ब्राह्मण वैज्ञानिकों का प्रभुत्व है। उन्होंने कहा कि अगर समाज व देश को बचाना है तब ब्राह्मणों को एकजुट होकर अपने संस्कार पद्धति को आगे बढ़ाना होगा। सभा की अध्यक्षता कर रहे समाजसेवी एसपी दीक्षित ने कहा कि नवें विश्व वैदिक सम्मेलन छांछीराई खेड़ा स्थित एमजी कालेज आफ आर्ट एंड कल्चर में 22 दिसम्बर दिन रविवार को होगा जिसमें जगतगुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम जी महाराज एवं कालीपीठाधीश्वर कैलाशानंद जी महाराज आर्शीवचन प्रदान करेंगे। सम्मेलन में 201 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार कराया जायेगा। बैठक में प्रमोद नारायण द्विवेदी, जागेश्वर अवस्थी, प्रमोद त्रिवेदी, प्रमोद बाजपेयी, कमलाकांत बाजपेयी, विमलेश बाजपेयी, जीतेन्द्र मिश्र आदि रहे।