कोर्ट से मिला अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिका को तलाक,

 फैमिली कोर्ट से अभिनेता अर्जुन रामपाल और उनकी मॉडल पत्नी मेहर जेसिका को तलाक मिल गया है। इस तरह 21 साल बाद उनका रिश्ता आधिकारिक रूप से टूट गया। फैमिली कोर्ट ने मंगलवार को अर्जुन और मेहर की आपसी सहमति के बाद तलाक दिया है। मुंबई मिरर ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक बांद्रा फैमिली कोर्ट की प्रिंसिपल जज शैलजा सावंत ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत कपल को तलाक दिया है। अर्जुन और मेहर ने 30 अप्रैल 2019 को अदालत में तलाक के लिए अर्जी दी थी। 6 महीने बाद उन्हें तलाक मिल गया है। अर्जुन की दोनों बेटियां माहिका और मायरा अपनी मां मेहर जेसिका के साथ रहेंगी।


2011 से आ रहीं खटास की खबरें


अर्जुन रामपाल ने 1998 में उस समय की सुपर मॉडल मेहर जेसिया से शादी की थी। शादी के 20 साल बाद 28 मई 2018 को दोनों ने अलग होने का फैसला लिया है। दंपति के बीच 2011 से ही अनबन की खबरें आ रही हैं। 2018 में उन्होंने अलग होने की आधिकारिक घोषणा कर दी। इसके बाद अर्जुन किराए के घर में शिफ्ट हो गए।